फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर-हड़सर मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में 18 लोग हुए घायल

भरमौर-हड़सर मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में 18 लोग हुए घायल

Mon, 17 Sep 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-हड़सर मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में 18 लोग हुए घायल
accident shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल मणिमहेश श्रद्धालु बताए जा रहे हैं जो कि डलझील में शाही स्नान करने के बाद घरों को लौट रहे थे। उन्होंने हड़सर से भरमौर जाने के लिए पिकअप में लिफ्ट ली थी। इसी दौरान सठली के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रामीणों और पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है जब मणिमहेश में राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर स्नान करने के बाद यह श्रद्धालु हड़सर पहुंचे। यहां उन्होंने भरमौर जाने के लिए पिकअप में लिफ्ट इसमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। पिकअप में बैठने के बाद जैसे ही सठली नाम स्थान पर पहुंचे और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई जा गिरी।
विज्ञापन


घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को रेस्कयू कर खाई से बाहर निकाला। यहां से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसमें 12 घायलों को गंभीर चोटों को देखते हुए आगामी उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों की छानबीन की। इसके साथ ही घायलों और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के नाम
हादसे में घायल होने वालों में इंदु बाला पत्नी नरेंद्र निवासी कंदला, शकुंतला निवासी भनौता, पूजा निवासी कंदला, निम्मो देवी निवासी खरल, हीना, रीतू कुमारी निवासी खरल, रमिंद्र कुमार निवासी कंदला, मुकेश कुमार निवासी उदयपुर, रजनी देवी निवासी उदयपुर, कांता देवी निवासी भनौता, रीतू देवी निवासी कंदला, नरेंद्र कुमार निवासी खरल, शीला निवासी भनौता, साहिल निवासी भनौता, साहिल निवासी खरल, करिश्मा निवासी कंदला, ज्योति निवासी कंदला, विनोद कुमार निवासी बाड़ी, बादल निवासी खरल के नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पिकअप दुर्घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed