{"_id":"59f21c5b4f1c1bd9538b93d2","slug":"141509039195-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल की टीम ने धर्मशाला से दबोचा उदघोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल की टीम ने धर्मशाला से दबोचा उदघोषित अपराधी
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल की टीम ने एक और भगौड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पीओ सेल की टीम ने चंबा की अदालत से उद्घोषित अपराधी को दबोचा। जानकारी के मुताबिक परवीन कुमार पुत्र शिव राम निवासी खब्बल पोस्ट ऑफिस तत्वानी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ चेक बाउंस होने का मामला चंबा अदालत में चल रहा था। लंबे समय से अदालत में हो रही सुनवाई में नहीं आ रहा था। इसके चलते अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद अदालत ने पुलिस को उसकी तलाश करने के आदेश दिए। पीओ सेल ने उद्घोषी अपराधी की तलाश शुरू की। पीओ सेल टीम के प्रभारी मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, आरक्षी नितेंद्र आरक्षी राजेश और महिला आरक्षी रीना रॉय ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर भगौड़े को धर्मशाला से पकड़ा है। इसे चंबा अदालत में पेश किया गया। यहां से इसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस थाना सदर चंबा भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीओ सेल ने धर्मशाला से उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है।