{"_id":"5b9fb3ee867a557f015d21c8","slug":"131537192942-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से महिला हुई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरने से महिला हुई घायल
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। खज्जियार पंचायत में पंजियारा नाला में घास काटते समय खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान आशा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी खज्जियार के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह पंजियारा नाला में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह खाई में गिर गई।
आसपास के लोगों ने उसे खाई से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है। खाई में गिरने से महिला के जबड़े और सिर पर चोटें आई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन