फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कालीघार में एसडीएम की गाड़ी और बस पर गिरा मलबा

कालीघार में एसडीएम की गाड़ी और बस पर गिरा मलबा

Fri, 28 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कालीघार में एसडीएम की गाड़ी और बस पर गिरा मलबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)।
चंबा-लाहड़ू मार्ग पर कालीघार के समीप भूस्खलन जारी है। शुक्रवार को कालीघार के समीप एसडीएम भटियात की गाड़ी और निजी बस पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं लेकिन वाहनों को क्षति पहुंची है। एसडीएम होबारड़ी पुल का निरीक्षण कर लौट रहे थे। बस का शीशा टूट गया है। बस सवारियां लेकर नूरपुर से चंबा जा रही थी। इसमें करीब 40 सवारियां बैठी थी। इसी बीच कालीघार के समीप पहुंची तो पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हो गया। इस दौरान पत्थर से गाड़ी का शीशा भी टूट गया। सवारियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। आए दिन कालीघार में भूस्खलन हो रहा है। पीडब्ल्यूडी भी भूस्खलन का समाधान नहीं कर पाया है। मसलन लोक निर्माण विभाग सिर्फ भूस्खलन का मलबा हटाने तक ही सीमित है। 15 अगस्त से पवित्र मणिमहेश न्हौण भी आरंभ होने वाला है। पवित्र मणिमहेश न्हौण आरंभ होने से पहले ही दर्जनों शिव भक्तों ने भरमौर का रुख करना आरंभ कर दिया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को कालीघार के पास बंद होने वाले इस मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए भी मेन पावर और मशीनरी का अतिरिक्त प्रबंध करके रखना होगा।

....
कोई प्रस्ताव नहीं बन पाया: सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि भूस्खलन को रोकने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बन पाया है। फिलहाल विभाग जैसे ही भूस्खलन होता है तो मार्ग बहाल जल्द से जल्द करने के प्रयास करता है।
विज्ञापन

...
ध्यानपूर्वक करें आवाजाही: अश्वनी सूद
एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने वाहन चालकों और राहगीरों से अपील की है कि मार्ग से ध्यानपूर्वक गुजरें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके।
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed