{"_id":"5b9539b8867a55787b026d40","slug":"121536506296-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की पहाड़ी से गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की पहाड़ी से गिरने से मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मैहला में संपर्क सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मेहरबान पुत्र नथु निवासी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मैहला में ठेकेदार के पास सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। रविवार सुबह के समय जब वह कार्य को करने में व्यस्त था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। पहाड़ी से नीचे गिरने से उसके सिर पर गहरी चोटें आईं थी।
सहयोगी मजदूर उसे उठाकर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां पर उन्होंने घटना के कारणों की छानबीन की।
विज्ञापन
इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सभी लोगों ने इसे हादसा बताया। इसके चलते पुलिस ने किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा। पुलिस ने मृत के परिजनों को भी सूचना दे दी है। उनके चंबा पहुंचते ही शव उनके हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन