{"_id":"5aa553f84f1c1bab758b4d69","slug":"121520784376-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकलोह में पुलिस ने पकड़ी 146 ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकलोह में पुलिस ने पकड़ी 146 ग्राम चरस
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
charas
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। चंबा पुलिस ने बकलोह में 146 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बकलोह पुलिस सामान्य नाकेबंदी पर थी।
इसी दौरान शुक्रदीन निवासी गांव चंदरोल डाकघर ऑयल सामने से आ रहा था। उसने नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 146 ग्राम चरस बरामद की गई। चरस को पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला में चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान चरम सीमा पर है। कई चरस तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
यहां पर उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस चरस तस्करी से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी। इसी माह पुलिस ने चरस तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी पाई है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बकलोह में 146 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।