फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   युवक की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

युवक की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। भरमौर में एक महीने पहले बोरी के भीतर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के संदेह के आधार पर एक शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक बटोत हाइड्रो प्रोजेक्ट में हेल्पर के पद पर तैनात था। मामला 19 सितंबर का है जब शफी पुत्र उमरदीन हेल्पर बटोत हाइड्रो प्रोजेक्ट ड्यूटी देने फोरबे टैंक की तरफ गया था।

मगर यहां से वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह युव का शव पावर हाउस के पास बोरी में बरामद किया गया था। शफी को काशमदीन पुत्र शतो निवासी गांव सरेई डाकघर खुंदेल ने गोद लिया था। उन्होंने अपने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है। इसके साथ ही उन्होंने हत्या के पीछे सलीम नामक व्यक्ति का हाथ बताया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर सलीम निवासी सरेई गांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि काशमदीन की शिकायत पर सलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पूरी गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed