{"_id":"5cd849d8bdec22078775b41d","slug":"11557678552-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमला में विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चमला में विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत झुलाड़ा के चमला में एक महिला ने फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली है। खुदकुुुुशी करने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
मृतिका के पिता घिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने के बाद वह चकलू से अन्य ग्रामीणों को लेकर बेटी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि बेटी घर के बरामदे की छत पर लगी कड़ी से फंदे पर झूल रही थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फंदे से उतारा। मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी सुरेश कुमार पुत्र तेज सिंह निवासी चमला के साथ वर्ष 2015 में हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद ने उनकी बेटी से शराब पीकर मारपीट करना शुरू कर दिया। कई बार बेटी ने उसके पति के पिटाई करने के बारे में भी बताया। मारपीट के बाद उन्होंने कई मर्तबा बेटी और दामाद के बीच सुलह भी करवाई। लेकिन इसके बाद भी उनकी बेटी पर ससुराल में अत्याचार खत्म नहीं हुए। इसे तंग आकर बेटी आज इस दुनिया में नहीं रही। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चमला गांव में महिला के फंदा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतिका के पिता की बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।