{"_id":"5c05129ebdec2241bc237e30","slug":"111543836318-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 03 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के झलवास गांव में पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश (24) पुत्र मंगल जीत निवासी गांव झलवास के रूप में हुई है। वह सर्दियों के लिए जलाने के लिए सूखी लकड़ी का इंतजाम करने के लिए गांव के पास जंगल में जा रहा था। जब वह जंगल से लकड़ी इकट्ठा करके घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर नीचे गिरा। जो सीधा उसके सिर पर आ लगा। पत्थर की चोट लगने के साथ वह खाई में गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
गंभीर चोट के कारण से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश के साथ उसका चाचा महेंद्र भी लकड़ी लाने जंगल में गया था। उसने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इसके साथ ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर पूरा जायजा लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। किलाड़ पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार ने दस हजार रुपये की फौरी राहत मृतक के परिजनों को सौंप दी गई है। तहसीलदार पांगी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। बाकि की धनराशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पांगी में जंगल में लकड़ियां लेने गए व्यक्ति की पत्थर लगने से मौत हुई है। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन