{"_id":"59e798b64f1c1bd9798b73e6","slug":"101508350134-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर दो लोगों से पकड़ी एक किलो चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर दो लोगों से पकड़ी एक किलो चरस
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने दो लोगों को एक किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है। बुधवार को पुलिस टीम ने कोटी पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हरेक गाड़ी की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरिंद्र पुत्र पान चंद निवासी गांव मियोटी डॉकघर भडेला व पवन कुमार पुत्र परस राम निवासी गांव डिंडयाली डॉकघर भडेला आए। दोनों पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दो लोगों को चरस तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। जो भी नशे का कारोबार करता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।