फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पूर्व आरओ के घर बिना परमिट की लकड़ी बरामद

पूर्व आरओ के घर बिना परमिट की लकड़ी बरामद

Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व आरओ के घर बिना परमिट की लकड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)।
भरमौर के साबरपुर गांव में सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी (सेवानिवृत्त) के घर से वन विभाग ने 34 स्लीपर पकड़े हैं। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी के घर पर बिना परमिट की लकड़ी रखी हुई है।

वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी के घर दबिश दी। इस दौरान घर में विभागीय टीम को 34 स्लीपर बरामद हुए। इसको लेकर सेवानिवृत्त अधिकारी से परमिट दिखाने को कहा गया। परंतु अधिकारी ने कोई परमिट नहीं दिखाया। टीम ने स्लीपरों को जब्त कर लिया है। सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी ऐलमी वन कटान मामले में जमानत पर रिहा है। ऐसे में एक और मामला दर्ज होने से उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है। वन मंडलाधिकारी सुमन ओहरी ने कहा कि किसी कार्य से बाहर हैं। अभी वह कुछ नहीं कह सकते। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी राम कमल और बीओ जगदीश ने बताया कि कुछेक लोगों ने शिकायत दी थी कि सेवानिवृत्त अधिकारी के घर पर बिना परमिट केे टीडी की लकड़ी रखी हुई है। इसके चलते उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन की। इस दौरान 34 स्लीपर जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed