फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime murder case accused arrested

गालीगलौज करने पर युवक ने कर दिया मौसा का कत्ल

Mon, 02 Dec 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime murder case accused arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले के सिढकुंड में ज्ञान चंद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों के भीतर ही सुलझा ली है। आपसी रंजिश और मतभेद के चलते ज्ञान चंद के भांजे विशाल कुुमार उर्फ नीजू ने ही अपने मौसा की हत्या की। पुलिस या गांव के लोगों को उस पर शक न हो, इसके लिए वह सभी से घुल-मिलकर रह रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विशाल अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को न्यायालय ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी विशाल कुमार ने बताया कि ज्ञान चंद अकसर शराब के नशे में उसके परिवार से गालीगलौज करता था। शुक्रवार शाम को ज्ञान चंद ने सिढकुंड में दुकानदारों का उधार चुकाया। इसके बाद वे गांव में ही शराब पीने बैठ गए।
विज्ञापन

उसने बताया कि इसके बाद ज्ञान चंद फिर उसके परिवार के बारे में गालीगलौज करने लगा। मना करने पर ज्ञान चंद गालियां निकालते हुए अपने घर की तरफ निकल गया। परिवार के बारे में अभद्र भाषा सुनकर तैश में आया युवक तेजधार हथियार लेकर ज्ञान चंद के पीछे भागा। ज्ञान चंद घर से महज 100 मीटर की दूरी पर युवक ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से प्रहार कर दिया। सिर से खून निकलता देख युवक वहां से भाग गया। उसने कपड़े भी छिपा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने रास्ते में ज्ञान चंद का शव देखकर ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने इसकी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। शक के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस थाना चंबा में तलब किया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। गांव के श्मशानघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि ज्ञान चंद की हत्या उसके भांजे विशाल कुमार उर्फ नीजू ने की थी। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed