{"_id":"5f11ae308ebc3e63894d4408","slug":"crime-fir-against-in-electiricity-theft-case-in-chamba-bharmour-chamba-news-sml3386637162","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी व आनाकानी करने के मामले में हड़सर पंचायत के पूर्व प्रधान पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी व आनाकानी करने के मामले में हड़सर पंचायत के पूर्व प्रधान पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र उपमंडल भरमौर के तहत ग्राम पंचायत हड़सर में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। इसके तहत बिजली बोर्ड ने छह लोगों को बिजली चोरी के मामले में दबोचा है। पकड़े गए पांच लोगों को जहां बोर्ड ने नौ हजार रुपये प्रति उपभोक्ता पेनल्टी ठोकी है।
वहीं, इसी मामले में पकड़े गए हड़सर पंचायत के पूर्व प्रधान के आनाकानी करने पर बोर्ड की तरफ से पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। बोर्ड की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बोर्ड की तरफ से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद बिजली चोरी के मामलों पर अंकुश लगाना है।
जानकारी के अनुसार बोर्ड को लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद बोर्ड ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। निरीक्षण के दौरान छह लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए। इस पर बोर्ड की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में अकसर बिजली चोरी होने के मामले प्रकाश में आते रहते है। ऐसे में बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र विद्युत का हब है।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में पांच लोगों को नौ हजार रुपये पेनल्टी ठोंकी गई है।पंचायत प्रधान के आनाकानी करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।