{"_id":"5e7f672a8ebc3e76cd7ebd50","slug":"crime-chamba-news-sml328905547","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से एलसीडी, सीसीटीवी और नल ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से एलसीडी, सीसीटीवी और नल ले उड़े शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला (चंबा)। शहर के समीप स्थित मंगला बाजार में दो दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है। इस वारदात को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात को अंजाम दिया। एक दुकान के शौचालय में लगे नलों और दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी, कैश सहित अन्य चीजों पर हाथ साफ किया है। दुकान मालिकों ने शनिवार सुबह पुलिस चौकी सुल्तानपुर को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगला बाजार में कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद हैं। शुक्रवार रात को अज्ञात चोरों ने ज्ञान चंद और विबेंद्र कुुमार निवासी मंगला की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों को इसका पता तब लगा जब दुकान के ताले टूटे हुए पाए। चोरी की सूचना पुलिस चौकी सुल्तानपुर में दी। पुलिस ने दुकानदारों के बयान कलमबद किए। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस बारे जानकारी मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।