{"_id":"5e19fb908ebc3e878e3834a8","slug":"crime-chamba-news-sml320679336","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटोरी बंगला में पुलिस ने जालंधर के व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटोरी बंगला में पुलिस ने जालंधर के व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा
विज्ञापन
चंबा। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई चंबा की टीम ने कटोरी बंगला में जालंधर के व्यक्ति को 5.13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टे को जब्त करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर चिट्टे की तस्करी को लेकर जांच पड़ताल करेगी। इससे पहले भी पुलिस कई लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। नशे का धंधा करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, एचएचसी सुभाष कुमार, आरक्षी विनोद कुमार, रोहित कुमार और मंजीत कुमार ने कटोरी बंगला के पास नाका लगा रखा था। उसी दौरान धर्मेंद्र (24) पुत्र मोहन सिंह निवासी धर्मपुरा डाकघर खंबरा (जालंधर) पंजाब सामने से आ रहा था, जो नाके पर खड़ी टीम को देखकर हड़बडाहट में वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इसके चलते टीम को उसके ऊपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो एक रुमाल के अंदर भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। इसे ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। इसकी मात्रा 5.13 ग्राम पाई गई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ चुवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कटोरी बंगला में पुलिस ने चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। कहा कि जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐसे ही सख्ती से कार्रवाई करेगी।