फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime

एचआरटीसी बस में सवार यात्री से 336 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
crime
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर एसआईयू टीम चंबा ने सरू के समीप नाकाबंदी के दौरान बस में सवार एक यात्री को चरस सहित दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के बैग से 336 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार देर रात की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पुलिस की एसआईयू टीम ने उक्त मार्ग पर सरू के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान रात करीब पौने ग्यारह बजे चंबा से पालमपुर जाने वाली एचआरटीसी बस पहुंची। पुलिस ने बस को चेकिंग के लिए रुकवाया। इस दौरान पुलिस को बस में बैठे यात्री पर शक हुआ। उसका नाम-पता पूछने पर यात्री ने अपना नाम प्रवीण कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी मसाल तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा बताया। पुलिस ने यात्री के समीप एक बैग देखा। पुलिस ने तलाशी के दौरान बैग से 336 ग्राम चरस बरामद की। साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और सदर थाना चंबा में मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि चंबा पुलिस ने नशे को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी मात्रा में चरस की खेप सहित आरोपियों को धरा है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान 336 ग्राम चरस बरामद की गई है। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed