फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cracks appeared, the dam swelled due to water leakage, it might become the cause of an accident.

Chamba News: दरारें आईं, पानी के रिसाव से फूला डंगा, बन न जाए हादसे का कारण

Sun, 30 Jun 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Jun 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Cracks appeared, the dam swelled due to water leakage, it might become the cause of an accident.
चंबा। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप डंगा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह डंगा जगह-जगह से जर्जर हो गया है। पानी का रिसाव होने से डंगे में फुलाव भी आ गया है।
विज्ञापन

आने वाले समय में अगर भारी बरसात होती है तो इससे यह डंगा गिर सकता है। इससे शहर की आवाजाही प्रभावित होगी। सपड़ी और धड़ोग मोहल्ले को नुकसान हो सकता है। इस मामले को लेकर प्रशासन भी अनभिज्ञ है। माना जा रहा है कि समय रहते यहां सुरक्षा के प्रबंध मजबूत न किए गए तो काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग है। पुराना बस अड्डा से करीब बीस मीटर की दूरी पर यह डंगा खस्ताहाल है। करीब पचास मीटर का यह डंगा है। यहां बड़े-बड़े पत्थरों की पकड़ सीमेंट से हटती जा रही है। साथ ही दरारें भी पड़ गई हैं। इस डंगे के बीच निकासी नाली भी है। इसके पानी का डंगे में रिसाव हो रहा है। एक तरफ सपड़ी मोहल्ले की बड़ी-बड़ी दुकानें डंगा ढहने से गिर सकती हैं, वहीं सपड़ी मोहल्ले को जोड़ने वाला यह रास्ता भी जमींदोज हो सकता है। यही नहीं, पत्थर गिरने से मुख्य बाजार भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। इससे धड़ोग मोहल्ले को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष बरसात के मौसम में जिला भी में काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में प्रशासन को यह ध्यान में रखते हुए इस डंगे की सुध लेनी चाहिए।
--
महत्वपूर्ण है यह मार्ग
इस मार्ग से जहां मेडिकल कॉलेज के लिए मरीज और वाहन आवाजाही करते हैं तो दूसरी तरफ भरमौर चौक जीरो पाइंट से उपायुक्त कार्यालय, सहित अन्य विभागीय कार्यालय तक पहुंचने का यही रास्ता है। इसके अलावा शहर के करीब एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थी भी इसी मुख्य मार्ग से आवाजाही करते हैं।

--
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इस बारे में जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे, जिससे किसी तरह का नुकसान न हो।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed