{"_id":"679382b8763269e2ac070615","slug":"cowshed-caught-fire-in-pishoga-of-gram-panchayat-tepa-loss-of-rs-80-thousand-chamba-news-c-88-1-ssml1004-142455-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पिशोगा में गोशाला जलकर राख, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पिशोगा में गोशाला जलकर राख, हजारों का नुकसान
Sat, 25 Jan 2025 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
चुराह की टेपा पंचायत के पिशोगा गांव में गोशाला से उठता धुआं। -संवाद
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत टेपा के पिशोगा गांव में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भीषण अग्निकांड में एक गोशाला जलकर राख हो गई। घटना में जगदेव सिंह पुत्र धर्म सिंह को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय जगदेव सिंह अपने परिवार और मवेशियों के साथ बाला गांव स्थित अपने दूसरे मकान में थे।
आग लगने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान ध्यान सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय पटवारी को घटना की जानकारी दी और खुद भी मौके पर पहुंचे। प्रभावित ग्रामीण और उनके परिजन आग बुझाने में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस अग्निकांड में गोशाला के भीतर रखी मक्की, गेहूं और जौ भी जलकर नष्ट हो गए। गोशाला में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पंचायत प्रधान ध्यान सिंह ठाकुर ने बताया कि अचानक गोशाला से धुएं का गुबार उठते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत प्रभावित परिवार और अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। मिट्टी और पानी से आग बुझाने की कोशिशें की गईं, लेकिन आग की लपटें इतनी प्रचंड थीं कि गोशाला जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
प्रभावित जगदेव सिंह ने बताया कि इस घटना से उनका काफी नुकसान हुआ है। गोशाला में रखी मक्की, गेहूं और जौ आदि अनाज जल गया है। इससे भविष्य की चिंताएं बढ़ गई हैं। टेपा पंचायत प्रधान ध्यान सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है। संवाद