{"_id":"5a0e8563438f4611ef418c7befe6120c","slug":"cow-killing-case-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में गोहत्या के खिलाफ बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में गोहत्या के खिलाफ बंद रहीं दुकानें
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या कांड को लेकर उपमंडल भटियात के चुवाड़ी मुख्यालय में बुधवार को उपमंडलीय स्तर पर बंद का आह्वान किया गया। इसके चलते पूरे चुवाड़ी बाजार में बुधवार को कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो पाई। इस दौरान लोगों ने एकत्रित होकर एसडीएम भटियात को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
वहीं भटियात मुख्यालय चुवाड़ी में सभी व्यापारियों और अन्य लोगों ने काफी एकजुटता दिखाई। लोगों ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि कुछ शरारती लोगों की ओर से गोहत्या को अंजाम देकर चंबा के शांत माहौल को खराब करने की साजिश की है। ऐसे लोगों को किसी भी शर्त पर माफ नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान विजय महाजन, कुशमेश महाजन, संतोष शर्मा, सुशील रतड़ा, सुदेश धीमान, दिव्यचक्षु पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, संतोष कुमार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार, केवल कृष्ण बहल, उत्तम चंद कौशल व मदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन