फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Course material will be available to the students from the website

Chamba News: विद्यार्थियों को वेबसाइट से उपलब्ध होगी पाठ्य सामग्री

Wed, 03 May 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Course material will be available to the students from the website
चंबा। जिले के विद्यार्थी अब आधुनिक तरीके से पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों की लर्निंग आउटकम में सुधार हेतु एप्लीकेशन और वेबसाइट के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सामग्री ईएमबीआईबीई संस्थान उपलब्ध करवाएगी। इसको लेकर नीति आयोग के सौजन्य से उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के बीच संस्था का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। यह समझौता जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए किया गया है। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संस्था की ओर से तैयार की गई वेबसाइट और एप के माध्यम से विद्यार्थियों की लर्निंग आउटकम में गुणात्मक सुधार लाने वाला पहला आकांक्षी जिला चंबा होगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि ईएमबीआईबीई संस्था विद्यार्थियों की लर्निंग आउटकम में सुधार हेतु एप्लीकेशन और वेबसाइट के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाएगी। एप्लीकेशन और वेबसाइट के माध्यम से छठी से आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थी गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जबकि कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थी गणित और विज्ञान, 11वीं व 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान की पढ़ाई अध्यापकों के मार्गदर्शन सहित स्वयं भी कर सकेंगे। सभी विद्यालय प्रमुखों और विषयाध्यापकों को वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी। एप और वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं भी अपना मूल्यांकन कर सकेंगे। वहीं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। यह सुविधा नीति आयोग की ओर से जिले के 490 से अधिक विद्यालयों में आगामी दो वर्षों के लिए निशुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed