Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Couple accused of murder sent on police remand for three days

Chamba News: हत्या का आरोपी दंपती तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 22 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Couple accused of murder sent on police remand for three days
हत्या का आरोपी दंपती तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अदालत में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में छोटी बहन का सुहाग उजाड़ने वाले जीजा और बड़ी बहन को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। बुधवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला और उसके पति को डलहौजी अदालत में पेश किया। यहां पर उन्हें अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस तीन दिन के रिमांड के दौरान उनसे हत्या के मामले में गहनता से पूछताछ करेगी। सोमवार को यह घटना घटी, जब आरोपी महिला झांझो देवी अपने पति राजू उर्फ राज कुमार के साथ अपनी छोटी बहन से मिलने भरनोटी गांव गई थी। यहां जमीन को लेकर उनका छोटी बहन के पति पुन्नू राम के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद में राज कुमार ने बेलचा हाथ में उठाकर पुन्नू के सिर पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा जबकि दोनों आरोपी मौके से भाग गए। 20 मिनट तक जमीन पर तड़पने के बाद पुन्नू राम ने अपनी पत्नी रतो देवी के सामने प्राण त्याग दिए। एक आरोपी जो मृतक की पत्नी की बड़ी बहन है, उसे पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरे आरोपी को मंगलवार रात करीब 8:00 बजे कल्हेल में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी जांच को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed