फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation's services disrupted on eight routes of Pangi

Chamba News: पांगी के आठ रूटों पर निगम की सेवाएं बाधित

Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Corporation's services disrupted on eight routes of Pangi
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के आठ रूटों पुंटो से प्रेगरां, किलाड़ से हिलु, गुवाड़, हिलौर, कुठठल और कुठाह चलोली रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं बाधित पड़ी हैं। सड़कें बंद होने के बाद ग्रामीणों को मीलों पैदल सफर तय कर किलाड़ मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। कबायली क्षेत्र के 19 रूटों पर निगम प्रबंधन की ओर से बस सेवाओं को संचालित कर दिया गया है। शेष बंद सड़कों को लोक निर्माण विभाग की ओर से बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी नागरिक रमन घरसंगी ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम पांगी से घाटी में चल रहीं बस सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घाटी में 33 रूटों पर बसें चलती हैं। इनमें से इस समय 19 रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग शेष सड़कों को बहाल करने का प्रयास जारी है। बताया कि परिवहन निगम का डीजल टैंकर रास्ता खराब होने के कारण किलाड़ नहीं पहुंच पाया है। डीदल की कमी से आठ रूट बाधित हैं। इस विषय में क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग को डीजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सब डिपो किलाड़ में क्षेत्रीय प्रबंधक न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम का कार्यभार उपमंडलाधिकारी नागरिक पांगी को दिए जाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed