फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation bus gasped in Sihunta, 40 passengers were troubled for two hours

Chamba News: सिहुंता में हांफी निगम की बस, दो घंटे परेशान रहे 40 यात्री

Fri, 13 Mar 2026 05:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:19 AM IST
विज्ञापन
Corporation bus gasped in Sihunta, 40 passengers were troubled for two hours
सिहुंता में हांफी निगम की बस, दो घंटे परेशान रहे 40 यात्री
विज्ञापन

शिमला से चंबा आ रही बस में आई तकनीकी खराबी
कई यात्रियों को निजी वाहनों से करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता में वीरवार दोपहर को सरकारी बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क में बंद हो गई। इससे करीब 40 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बस शिमला से चंबा आ रही थी और दोपहर करीब तीन बजे सिहुंता के पास अचानक हांफ गई। बस के खराब होते ही यात्रियों को करीब दो घंटे तक सड़क किनारे दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने सामान के साथ सड़क किनारे खड़े रहे और बस के दोबारा चलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान यात्रियों में काफी रोष देखने को मिला।

यात्रियों हिना ठाकुर, संजना कुमारी, शबनम, सरिता, करन कुमार, रोशन लाल, मदन कुमार, अंकू आदि ने बताया कि इतना लंबा सफर तय करने के बाद बीच रास्ते में बस का खराब होना उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल देता है। किराया पूरा लिया जाता है लेकिन सफर अधूरा रहता है। उन्हें दो घंटे तक सड़क किनारे खड़े रहना पड़ा। कुछ यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों की मदद से आगे का सफर तय करना पड़ा। मौके पर पहुंचे मेकेनिक ने बस को दुरुस्त करने का प्रयास किया, जबकि यात्री बस के चलने का इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह के समय भी चन्हाल खड्ड के पास एक और सरकारी बस खराब हो गई थी। हालांकि, वह लोकल रूट की बस थी, इसलिए यात्री किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंच गए। लगातार बसों के खराब होने की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों ने परिवहन व्यवस्था और बसों के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र होने के बावजूद यहां परिवहन सेवाओं की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बस के खराब होने की घटना मिलते ही मेकेनिक को मौके पर बस को दुरुस्त करने के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed