फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation bus gasped after traveling five kilometers, problems increased

Chamba News: पांच किमी सफर के बाद हांफी निगम की बस, बढ़ी मुसीबतें

Mon, 06 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus gasped after traveling five kilometers, problems increased
चंबा। बस स्टैंड चंबा से शाम करीब 4:45 बजे सवारियां लेकर अपने निर्धारित रूट चंबा- छंडीदेवी के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस 5 किमी का सफर तय कर भरौड़ी नामक स्थान पर पहुंचने पर बीच राह हांफ गई।
विज्ञापन

बस में आई तकनीकी खराब को भांपते हुए चालक ने सड़क किनारे बस को रोक कर फिर से उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हो पाई। आखिरकार बस से सवारियां उतर कर सड़क किनारे दूसरी बस का इंतजार करने लगी। करीब तीन घंटे बीतने के बाद भी निगम ने दूसरी बस नहीं भेजी। ऐसे में बच्चों सहित अन्य लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सवारियों में चतरो राम, विपिन कुमार, हरीश कुमार, राज कुमार, विमला देवी और कांता ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे सरकारी बस 45 सवारियों को लेकर छंडीदेवी के लिए रवाना हुई, जिसमें स्कूली बच्चे सहित अन्य लोग भी शामिल थे। पांच किलोमीटर का सफर पर भरोड़ी के पास अचानक रुक गई। बस में तकनीकी खराबी आने का चालक और परिचालक ने सवारियों को तर्क दिया। बस के पुन: स्टार्ट न होने की सूरत में आस-पास की पंचायतों के लोग लिफ्ट लेकर या निजी वाहन हायर कर अपने गंत्वयों को रवाना हो गए, लेकिन छंडी देवी की ओर जाने वाली सवारियों दूसरी बस का इंतजार करती नजर आई। बताया कि शाम की इस बस में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी और दिहाड़ीदार लोग सफर करते हैं। कहा कि निगम प्रबंधन की ओर से हर मर्तबा इस रूट पर खटारा बसों को ही भेज कर उनकी मुसीबतों को बढ़ाया जाता है। सवारियों ने एचआरटीसी के आरएम से प्राथमिकता के आधार पर उक्त रूट पर नई बस चलाने की मांग उठाई है। उधर, कार्यवाहक बस अड्डा प्रभारी ओमशंकर ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पैदा हुई है। कहा कि सवारियों के लिए दूसरी बस भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed