फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona virus chamba hotel closed to till march

31 मार्च तक जिला के होटल, ढाबे, रेस्तरां व शराब के ठेके रहेंगे बंद

Sun, 22 Mar 2020 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
corona virus chamba hotel closed to till march
चंबा। कोरोना के बढ़ते संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक जिले के सभी होटलों, ढाबों, रेस्तरां, टी स्टॉल और शराब के ठेकों को बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा उन सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं, जहां पर लोगों की भीड़ जमा हो सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इन आदेशों के दायरे से दवाइयों राशन और सब्जी की दुकानों को बाहर रखा है, तो साथ ही बैंक, पेट्रोल पंप और एटीएम भी खुले रहेंगे। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने शनिवार को इस संदर्भ में लिखित रूप से निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी होटल, शराब ठेका और ढाबे वाले प्रशासन के जारी आदेशों की पालना करें। जो इन आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने चंबा जिले के सभी लोगों से इसमें प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed