फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona vaccination in six centers of Chamba district

चंबा जिला में छह सेंटरों में लगाए गए कोरोना वैक्सीन के टीके

Fri, 22 Jan 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in six centers of Chamba district
मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले के छह सेंटरों में कोरोना के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सेंटरों में टीकाकरण को लेकर पूर्ण व्यवस्था कर रखी थी। जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। उनका पंजीकरण दो दिन पहले ही को-विन ऐप में हो चुका था।
विज्ञापन

पंजीकृत लोगों को वैक्सीन के लिए सेंटरों में बुलाया गया। सेंटरों के अंदर जाने से पहले लोगों को सैनिटाइज किया गया। सेंटरों में वैक्सीन के टीके लगाने के बाद मरीजों को आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया ताकि टीकाकरण से होने वाले प्रभाव पर नजर रखी जा सके। किसी भी मरीज में टीकाकरण के दुष्प्रभाव नजर नहीं आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल चुवाड़ी, सलूणी और तीसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद सलूणी, मेडिकल कॉलेज चंबा और आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में कोरोना के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छह केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से साढ़े पांच सौ लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम साढ़े पांच बजे तक टीकाकरण अभियान चला। चंबा से कोरोना वैक्सीन को वैक्सीन वैन के जरिए उपरोक्त सेंटरों तक पहुंचाया गया। जिला में पहले चरण में 5900 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। ये सभी लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं। 23 व 28 जनवरी के बाद पहली फरवरी को भी कोरोना वैैक्सीन लगाई जाएगी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को चंबा के छह सेंटरों में कोरोना के टीके लगाए गए। पहले चरण में टीकाकरण को चयनित लोगों को सेंटरों में टीके लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed