{"_id":"610be6778ebc3eaab513e4a8","slug":"corona-vaccination-being-done-among-students-in-khajjiar-chamba-news-sml3793274101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में विद्यार्थियों की बीच हो रहा कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में विद्यार्थियों की बीच हो रहा कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
रावमापा खज्जियार के परिसर में टीकाकरण के िलए इंतजार करती महिलाएं व साथ में खड़ी छात्राएं।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। दिन वीरवार। समय सुबह दस बजे। स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार। स्कूल में दसवीं से लेकर जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना टीकाकरण शिविर के लिए पहुंचती है। समय करीब ग्यारह बजे। कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इसी बीच करीब 12 बजे अचानक भीड़ बढ़ जाती है। इस दौरान सौ से डेढ़ सौ लोग एकत्रित हो जाते हैं। देखते ही देखते लोगों की स्कूल परिसर में भीड़ जुट जाती है।
लोग कोरोना नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई लोग बिना सामाजिक दूरी बनाए कैंपस में खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ लोगों ने मास्क भी सलीके से नहीं पहना होता है। कक्षाओं से कुछ छात्राएं परिसर पहुंचती हैं जहां टीकाकरण करने के लिए आई महिलाएं उनके साथ बातचीत करने लगती हैं। इतने में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचते हैं। संवाददाता स्कूल कैंपस में इतनी संख्या में मौजूद लोगों के मामले को लेकर केंद्र प्रभारी से बात करते हैं लेकिन केंद्र प्रभारी ने इस दौरान अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देने की बात कहते हैं। बहरहाल, स्कूल परिसर में कोरोना नियमों की अनुपालना के लिए कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं है। ऐसे में कोरोना टीकाकरण के चक्कर में विद्यार्थियों की सुरक्षा रामभरोसे ही दिखी।
विद्यार्थियों के बीच टीकाकरण सही नहीं
स्कूल खुलने के बाद अब विद्यार्थियों के बीच लोगों का टीकाकरण सही नहीं है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों नवीन कुमार, पवन कुमार, किशोरी लाल और संजू कुमार की मानें तो टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की कोरोना जांच नहीं होती है। ऐसे में प्रशासन को किसी अन्य स्थान पर टीकाकरण केंद्र शिफ्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद प्रशासन को कोरोना टीकाकरण केंद्र अन्य भवनों में शिफ्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौजूदगी में स्कूलों में इतनी भीड़ खतरे के संकेत हैं।
टीकाकरण केंद्र प्रभारी ध्यानो राम का कहना है कि उन्हें टीकाकरण के लिए भेजा गया है। कहा कि लोगों को कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित बनानी चाहिए।