फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona started spreading before Minjar fair, 19 new cases

मिंजर मेले से पहले फैलने लगा कोरोना, 19 नए मामले

Mon, 04 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona started spreading before Minjar fair, 19 new cases
चंबा। जिले में 11 वर्षीय बालक सहित कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। सोमवार को विभाग ने रैट के जरिये 240 सैंपलों की जांच की। इनमें 18 सैंपल पॉजिटिव निकले। इसी तरह आरटीपीसीआर में जांचे गए 17 सैंपलों में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामले मलान, पधरोटू, बिठ्ठल, सुकडया, बासा, कोरणू, पंजारा, कुडेर, मुसवाड़ी, कठेड़, माई का बाग, ढांजू, मलैट, रिंडा, पबख्तपुरी और लोथल से संबंधित हैं। वहीं नौ लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 81 पहुंच गई है। जिले में पिछले दो सप्ताह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही कुछ दिन के बाद मिंजर मेले का भी आयोजन किया जाएगा। ऐसे में मेले के दौरान काफी भीड़ रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में 19 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना करें। सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 6.5 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed