फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona patient sent to hospital from salooni

सलूणी से चंबा लाए कोरोना मरीज, प्रशासन अलर्ट

Thu, 07 May 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona patient sent to hospital from salooni
चंबा। दिन वीरवार सुबह समय साढ़े सात बजे जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में 108 एंबुलेंस को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद एंबुलेंस पायलट अशोक कुमार और एमटी नरेंद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव को लाने के लिए पीपीई किट पहनकर बालू पहुंचे। साढ़े सात बजे दोनों एंबुलेंस लेकर सलूणी की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे के सफर के बाद नौ बजे वह एंबुलेंस को लेकर सलूणी पहुंचे। यहां से वह खंड चिकित्सा अधिकारी से निर्देश प्राप्त कर लडेड के लिए रवाना हुए। श्हां पर वह सुबह 10:45 पर पहुंचे। लडेड में उन्होंने एंबुलेंस के भीतर दोनों कोरोना पॉजिटिव को बिठाया।
विज्ञापन

11 बजे एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को चंबा लेकर रवाना हुए। शाम दो बजकर दस मिनट पर एंबुलेंस आयुर्वेदिक अस्पताल बालू पहुंची। यहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच, डॉ. केशव वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए। सबसे पहले पायलट एंबुलेंस के बाहर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ईएमटी ने दरवाजा खोलकर एंबुलेंस के बाहर प्रवेश किया। कोरोना पॉजिटिव को एंबुलेंस से बाहर निकालने से पहले हाइपोक्लोराइट स्प्रे करने के लिए किट पहने एक कर्मचारी को वहां बुलाया गया। ड्ढसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने एंबुलेंस के दरवाजे खोलकर कोरोना पॉजिटिव को बाहर उतरने को कहा।
कोरोना पॉजिटिव जैसे ही एंबुलेंस से नीचे उतरकर आइसोलेशन वार्ड की तरफ बढ़ने लगे। उनके पीछे-पीछे हाइपोक्लोराइट की स्प्रे करते हुए एक कर्मचारी भी चलता रहा।

कोरोना पॉजिटिव को एंबुलेंस से उतारने के बाद पूरी एंबुलेंस को सैनिटाइज किया गया। अब यह एंबुलेंस 24 घंटो ंतक सेवा में इस्तेमाल नहीं होगी। इससे एंबुलेंस में कोई संक्रमण हो तो वह सैनिटाइज स्प्रे से समाप्त हो जाए। 24 घंटों के बाद ही एंबुलेंस को सेवा में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed