फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona infected lady lecturer dead in Dalhausi

डलहौजी में कोरोना संक्रमित महिला अध्यापक की हुई मौत

Thu, 08 Apr 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
corona infected lady lecturer dead in Dalhausi
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में कोरोना संक्रमित महिला अध्यापक की मौत हो गई। महिला की मौत से जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 54 पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक महिला को बुुधवार शाम को खांसी और सांस लेने में तकलीफ हुई। महिला के पति को भी इसी प्रकार की समस्या थी लेकिन, रात को महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद महिला के पति ने एसएमओ डलहौजी को फोन पर सूचित किया और पत्नी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां महिला की सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला और उसके पति के सैंपल कोरोना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजे थे। वहीं, बुधवार रात को सिविल अस्पताल डलहौजी में महिला की एंटीजन रैपिड टेस्ट किट के जरिये कोरोना जांच की गई। इसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला की हालत को देखते हुए एंबुलेंस के जरिये देर रात को ही कोविड अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया। इससे पहले कि कोविड अस्पताल में महिला का उपचार होता, उसने बीच रास्ते में एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और फेफड़े की बीमारी भी थी। इसके चलते उसकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया। हालांकि, डलहौजी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए। डलहौजी में महिला की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर डलहौजी बाजार को दो दिन के लिए बंद करवा दिया है। इसके अलावा महिला के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि डलहौजी में कोरोना संक्रमण से एक महिला शिक्षक की मौत हो गई। महिला कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी से भी ग्रसित थी। कहा कि चंबा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed