फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona in chamba adminstration take action against voilation

कोरोना चेन रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई सख्ती

Mon, 30 Nov 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
corona in chamba adminstration take action against voilation
शहर में निरिक्षण के दौरान उपायुक्त डीसी राणा व एसपी अरूल कुमार टीम के साथ। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में कोरोना के बढ़ रहे मामलों की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसको लेकर जहां नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है तो वहीं शादी समारोह में भी व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा है। मंगलवार को उपायुक्त चंबा डीसी राणा और एसपी चंबा अरुल कुमार ने बाजार में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सामाजिक दूरी की अवहेलना करने और मास्क नहीं पहनने वाले 10 दुकानदारों के चालान काटे गए। वहीं कई कारोबारियों के लाइसेंस भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई का मकसद कोरोना महामारी से लोगों का बचाव करना और नियमों की पालना करवाना है। दुकानदारों को पुलिस ने सामाजिक दूरी के नियम की अवहेलना करने पर एक-एक हजार रुपये जुुर्माना भी लगाया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कारोबारियों ने दुकानों खाली करवाते हुए ग्राहकों की भीड़ को हटाया। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त हिदायत है कि सामाजिक नियमों की कड़ाई से पालना करें। जरूरत से ज्यादा लोगों को दुकान के अंदर इकट्ठा न करें।
विज्ञापन

ग्राहकों को बारी-बारी से दुकान के अंदर बुलाएं। इसके अलावा बिना मास्क सामान बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नियमों की अवहेलना के कारण जिले में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। इसमें चंबा शहर समेत उपमंडलों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। इसको देखते हुए अब प्रशासन ने सख्ती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सोमवार को उपायुक्त की मौजूदगी में बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 दुकानदारों के सामाजिक दूरी की अनुपालना नहीं करने पर चालान काटे गए हैं। कारोबारियों को नियमों का कड़ाई से पालना करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed