फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona

भटियात में कोरोना पॉजीटिव मामला आने के बाद दो पंचायतों के तीन गांव सील,

Mon, 15 Jun 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
corona
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत पंचायत खरगट के तीन गांवों को सील कर दिया गया है। इसमें कल्याणा, गरनोटा पंचायत के रियाण और त्रयु गांव शामिल हैं। रविवार को खरगट पंचायत में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। इसको देखते हुए अब पंचायत में कर्फ्यू ढील को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कर्फ्यू को कड़ाई के साथ लागू करने के आदेश जारी किए हैं। पंचायत में रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने ग्राम पंचायत खरगट के गांव कल्याणा, गरनोटा पंचायत का गांव रियाण त्रयु शामिल हैं। समीपवर्ती गांव होने के चलते दो पंचायतों के तीन गांवों को सील किया गया है। रविवार को गांव में दिल्ली से लौटे व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति नौ जून को दिल्ली से लौटा था। इस व्यक्ति को बालू स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। इससे पंचायत में हड़कंप मच गया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से लोगों से आह्वान किया है कि वे कर्फ्यू नियमों की पालन करें और बेवजह घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही मास्क पहने और बार-बार हाथ धोते रहें। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद दो पंचायतों के तीन गांवों को सील कर दिया गया है। साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं की जिम्मेवारी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed