फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona cases decreased, school student returned

कोरोना मामले घटे, स्कूलों में लौटी रौनक

Tue, 19 Oct 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Corona cases decreased, school student returned
Corona cases decreased, school student returned
चंबा। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के साथ ही अब एक बार फिर स्कूलों में रौनक लौट रही है। धीरे-धीरे आठवीं से लेकर जमा दो की कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को आठवीं से जमा दो कक्षाओं में विद्यार्थियों की ओवरऑल 70.41 प्रतिशतता रही। विद्यार्थियों की बढ़ रही प्रतिशतता से अब स्कूलों में विद्यार्थियों की चहलपहल देखी जा सकती है। वहीं, नौवीं कक्षा में सबसे अधिक 73.02 प्रतिशत जबकि, जमा एक कक्षा में 66.23 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते बच्चों की शिक्षा पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के साथ-साथ नोट्स घरों तक पहुंचाने का कार्य किया गया। बावजूद इसके स्कूलों में होने वाली पढ़ाई और घरों में रह कर पढ़ाई करने में अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी परेशानी हुई। नतीजतन, स्कूलों के खुलने से विद्यार्थियों की प्रतिशतता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को आठवीं कक्षा में 69.58 प्रतिशत, नौवीं कक्षा में 73.02 प्रतिशत, दसवीं में 72.74 प्रतिशत, जमा एक में 66.23 प्रतिशत और जमा दो कक्षा में 71.54 प्रतिशत विद्यार्थियों की प्रतिशतता रही। शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि कोरोना महामारी के कम मामले आने से अब स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रतिशतता बढ़ना शुरू हो गई है। मंगलवार को आठवीं से जमा दो कक्षा में विद्यार्थियों की 70.41 प्रतिशतता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed