फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Controversy between shopkeepers and team reached to remove encroachment

Chamba News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और दुकानदारों में विवाद

Wed, 23 Nov 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Controversy between shopkeepers and team reached to remove encroachment
चुवाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटाने में जुटी जेसीबी। संवाद - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी के मुख्य बाजार में बुधवार को लोक निर्माण विभाग और दुकानदारों के बीच उस समय विवाद हो गया, जब विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर सड़क किनारे किए कब्जों को उखाड़ने पहुंच गए। जैसे ही जेसीबी से सड़क किनारे से कब्जों को उखाड़ने का कार्य शुरू हुआ तो उसी बीच सभी दुकानदार वहां इकट्ठा हो गए। दुकानदारों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह विवाद काफी देर तक चलता रहा। इससे सड़क पर जाम भी लग गया। विभाग की ओर से कब्जों को हटाने के लिए पहले ही चेतावनी दी गई थी। कुछ दुकानदारों ने विभागीय कार्रवाई से पहले अपने कब्जों को हटा लिया था लेकिन जिन दुकानदारों ने अपने कब्जे नहीं हटाए थे उनके कब्जों को उखाड़ने के लिए विभागीय अधिकारी अपनी मशीनरी के साथ पहुंचे थे। बहसबाजी बढ़ती देखकर विभागीय टीम मौके से पीछे हटती हुई सर्किट हाउस पहुंची। लेकिन लोग भी वहां पहुंच गए जिन्हें देखते ही टीम सर्किट हाउस के भीतर चली गई। खैर, काफी इंतजार करने के बाद आखिरकार लोग भी वापस अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

चुवाड़ी नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुदेश धीमान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग दुकानदारों को पूर्व सूचना दिए बगैर ही अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर रहा है। इससे दुकानदारों और विभाग के बीच विवाद पैदा हो रहा है। कहा कि अतिक्रमण हटना चाहिए। विभाग की इस कार्रवाई का वह स्वागत भी करते हैं लेकिन विभाग अतिक्रमण हटाने को लेकर कहीं नरमी तो कहीं सख्ती बरत रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने विभाग से एक समान कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते परिक्षेत्र चुवाड़ी में दस और सिहुंता में 33 अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नित किए हैं। विभाग ने अपनी कार्रवाई के तहत चुवाड़ी में सात अतिक्रमण हटाए हैं जबकि सिहुंता में कुछ अतिक्रमण लोगों ने स्वयं ही हटा दिए हैं। विभाग ने साफ किया है कि आगामी समय में क्रमबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे जो अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं उन्हें नियमानुसार ही हटाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed