{"_id":"656f573a4e6c1307bd0095b6","slug":"contractors-should-start-development-work-in-10-days-otherwise-the-tender-will-be-canceled-chamba-news-c-88-1-cmb1002-13614-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ठेकेदार 10 दिन में शुरू करें विकास कार्य, नहीं तो टेंडर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ठेकेदार 10 दिन में शुरू करें विकास कार्य, नहीं तो टेंडर रद्द
विज्ञापन
चंबा। शहर में विकास कार्याें को प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगर परिषद चंबा ने शिकंजा कस दिया है। नगर परिषद ने सात ठेकेदारों को अंतिम अल्टीमेटम जारी करते हुए 10 दिन के भी आवंटित हो चुके कार्याें को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद ने स्पष्ट कहा है कि दी गई मोहलत के भीतर अगर ठेकेदार यह कार्य शुरू नहीं करते है तो उनके टेंडर रद्द कर दिए जाएंगे और दोबारा से टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। नगर परिषद चंबा की ओर से इस तरह के आदेश जारी का उद्देश्य प्रभावित हो रहे विकास कार्याें को शुरू करवाना है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा की ओर से नौ माह पहले टेंडर आमंत्रित किए थे। इनमें शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्ट्रीटलाइटें स्थापित करना, पार्काें में बेंच लगाना और शहर में वार्डाें में बनी नालियों के ऊपर लोहे के जाले लगाना आदि कार्य शामिल है। हैरानी की बात तो यह है कि नौ माह पहले आबंटित हो चुके कार्याें को ठेकेदारों ने आज दिन तक शुरू नहीं किया है। इससे शहर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। हालांकि, इस मामले को लेकर ठेकेदारों को तीन माह पहले नगर परिषद की ओर से नोटिस भी जारी किए गए। मगर आज दिन तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाए है। बहरहाल, अब नगर परिषद ने ठेकेदारों को अंतिम अल्टीमेट जारी किया है और 10 दिन के भीतर कार्य शुरू करने के लिए कहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि नौ माह पूर्व ठेकेदारों को शहर के नए विकास कार्याें को लेकर टेंडर दिए गए थे। मगर आज दिन तक ठेकेदारों ने कार्य शुरू नहीं किए हैं। अब ठेकेदारों को 10 दिन का समय दिया गया है। अगर इस अवधि में ठेकेदार कार्य शुरू नहीं करते हैं तो उनके टेंडर रद्द कर दिए जाएंगे।