{"_id":"652589491fef239bde0547ef","slug":"contractor-reprimanded-for-poor-cleaning-system-chamba-news-c-88-1-cmb1003-9531-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लचर सफाई व्यवस्था पर ठेकेदार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लचर सफाई व्यवस्था पर ठेकेदार को फटकार
विज्ञापन
चंबा में सुलतानपुर हेलीपैड के पास रावी में ढांक से नीचे कूड़ा फैंकने वाली जगह पर निरीक्षण के दौ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते सबसे बड़े वार्ड सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ। सफाई व्यवस्था जांचने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वार्ड में पहुंचे। जहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। इस पर संबंधित ठेकेदार को कार्यकारी अधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यह भी आदेश दिएं कि रावी में कूड़ा न फेंका जाए।
साथ ही स्थानीय लोग भी गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को दें। अगर कोई स्थानीय निवासी अलग-अलग कचरा नहीं देता है और सड़क किनारे कूड़ा फेंकते हैं तो उनके चालान किए जाएंगे। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता संजीव प्रकाश सहित वार्ड पार्षद सीमा कुमारी मौजूद रही। गौरतलब है कि शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा ठेेकेदारों के हवाले है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से समय-समय पर व्यवस्था जांचने के लिए निरीक्षण किया जाता है। नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्ड आते है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना कार्यान्वित की गई है ताकि कूड़ा यहां-वहां न फेंके, मगर कुछ लोग नगर परिषद का इस मुहिम के लिए सहयोग नहीं कर रहे हैं।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि लचर सफाई व्यवस्था के चलते ठेकेदार को फटकार लगाई गई है। साथ ही बेहतर प्रबंधन संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं।