{"_id":"668eb9010a0fb32a4903a0b0","slug":"contractor-reprimanded-for-laxity-in-work-instructions-to-complete-before-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-128753-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: काम में ढील बरतने पर ठेकेदार को लताड़, मिंजर मेले से पहले पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: काम में ढील बरतने पर ठेकेदार को लताड़, मिंजर मेले से पहले पूरा करने के निर्देश
Wed, 10 Jul 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा में एनएच पर चल रहे निर्माणाधीन पुलों के निर्माण कार्य के औचक निरीक्षण के करते लोक निर्माण
चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के विस्तारीकरण और जरूरी जगह पुलों के निर्माण कार्य का हाईवे प्रबंधन के अधीक्षण अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने निरीक्षण किया। काम में लेटलतीफी पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार को लताड़ लगाई।
उन्होंने ठेकेदार को मिंजर मेले और पवित्र मणिमहेश यात्रा से पूर्व चंबा से लेकर कटोरी बंगला तक हाईवे को चकाचक करने के निर्देश दिए हैं। काम धीमी गति से चलने की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।
साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने की भी नसीहत दी है। काम की गति न बढ़ाने पर उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी संकेत दिए हैं। वहीं, हाईवे प्रबंधन के अधीक्षण अभियंता के निर्देशों के बाद ठेकेदार ने अपनी गलती मानते हुए कार्य को गति देने की बात कही है। भरमौर-पठानकोट हाईवे के हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई जगह एनएच के किनारे रावी नदी में समा चुके हैं। कई जगह पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुए डंगों का निर्माण नहीं हो पाया है। हाईवे प्रबंधन कटोरी बंगला से भरमौर तक कई जगह पर हाईवे के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य करवा रहा है। बालू और करियां समेत अन्य जगह पुलों का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में बुधवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग सर्किल शाहपुर के अधीक्षण अभियंता विकास कार्यों का निरीक्षण करने चंबा पहुंचे। उन्होंने हाईवे के विस्तारीकरण और पुलों के निर्माण कार्य में धीमी गति होने पर संबंधित ठेकेदारों को लताड़ लगाई। उन्होंने विकास कार्यों संबंधी ड्राइंग चैक करने समेत जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उधर, हाईवे प्रबंधन के सहायक अभिंयता दुनी चंद ने बताया कि हाईवे प्रबंधन के अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए हैं।
-- राष्ट्रीय उच्च मार्ग सर्किल शाहपुर के अधीक्षण अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर विकास कार्य धीमी गति से चलने की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने निरीक्षण कर ठेकेदारों को काम को गति देने के निर्देश दिए हैं।
--