फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contractor himself switched off electricity without notice, argued with JE when asked

Chamba News: ठेकेदार ने बिना सूचना खुद ही बंद कर दी बिजली, पूछने पर जेई से की बहस

Wed, 10 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Contractor himself switched off electricity without notice, argued with JE when asked
चंबा। विद्युत उपमंडल कोटी के तहत एक ठेकेदार ने बिना सूचना दिए ही क्षेत्र की बिजली बंद कर दी। यह मामला बुधवार को सामने आया। इस मामले में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस थाना सदर में शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि बिना किसी सूचना के ही ठेकेदार ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। ऐसा करना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठेकेदार इस क्षेत्र में कार्य में जुटा था। बहरहाल, कार्य के दौरान ठेकेदार ने बिजली बोर्ड को सूचित किए बिना ही बिजली लाइन का स्विच अपने काम को लेकर बंद कर दिया। जैसे ही इस मामले की भनक बोर्ड के अधिकारियों को लगी तो मौके पर कनिष्ठ अभियंता पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता बिना किसी सूचना के खुद ही बिजली आपूर्ति बंद करने के बारे में ठेकेदार से पूछताछ की तो ठेकेदार अभद्र व्यवहार करने लगा। अधिकारी के साथ बहसबाजी करने लगा। बहरहाल, मामले को लेकर कनिष्ठ अभियंता ने व्यक्तिगत तौर पर पुलिस थाना सदर चंबा में शिकायत पत्र दिया है। पुलिस अब दोनों पक्षों को साथ लेकर आगामी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--पुलिस थाना सदर चंबा के प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। कहा कि कनिष्ठ अभियंता ने शिकायत पत्र सौंपा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

--विद्युत उपमंडल कोटी के सहायक अभियंता अमित ठाकुर का कहना है कि इस बारे में सूचना मिली है। कहा कि कनिष्ठ अभियंता के साथ ठेकेदार ने बहस की है। पुलिस में शिकायत की गई है।


--हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सलाहकार अनिल वर्मा का कहना है कि अधिकारी के साथ बहस की सूचना मिली है। इस मामले को लेकर यूनियन चुप नहीं बैठेगी। वीरवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed