{"_id":"6a03635ddf3d6d70dd0d77e5","slug":"contractor-company-accused-of-not-paying-salary-on-time-chamba-news-c-88-1-ssml1004-183209-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ठेकेदार कंपनी पर समय पर वेतन न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ठेकेदार कंपनी पर समय पर वेतन न देने का आरोप
Tue, 12 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
जलविद्युत परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
आरोप - अभी नहीं किया गया है मार्च और अप्रैल के वेतन का भुगतान
जल्द वेतन न देने पर कर्मचारियों ने काम बंद करने की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 48 मेगावाट चांजू-3 जलविद्युत परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने ठेकेदार कंपनी एसीएनसी पर वेतन के भुगतान में देरी का आरोप लगाया है।
कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल का वेतन अभी जारी नहीं किया है। पहले हर माह की 20 तारीख से पहले भुगतान कर दिया जाता था। पिछले वर्ष का बकाया, अवकाश नकदीकरण और बोनस का भुगतान भी लंबित है। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों के भरण-पोषण और दैनिक खर्चों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार कंपनी प्रबंधन से बात की गई लेकिन टालमटोल ही की जा रही है।
उन्होंने परियोजना प्रबंधन से मांग की है कि एसीएनसी कंपनी को जल्द बकाया वेतन और अन्य भुगतान जारी करने के निर्देश दिए जाएं। भविष्य में समय पर वेतन दिया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया तो काम बंद कर देंगे। हड़ताल के दौरान का वेतन भी कंपनी को देना पड़ेगा। श्रमिकों ने ज्ञापन की प्रति उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चुराह, उपायुक्त, श्रम अधिकारी, थाना प्रभारी तीसा और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को भी भेजी है। उधर, कंपनी के एचआर एचएस नेगी ने बताया कि कंपनी ने कभी भी सैलेरी नहीं रोकी है। उन्होंने बताया कि 3 से 4 दिन के भीतर कर्मचारियों की सैलरी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
--