{"_id":"651857bd7d3347def30f9078","slug":"consumers-will-be-able-to-take-ration-without-e-kyc-this-month-also-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8821-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना ई-केवाईसी इस माह भी राशन ले सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना ई-केवाईसी इस माह भी राशन ले सकेंगे उपभोक्ता
Sat, 30 Sep 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में ई-केवाईसी करवाने में असमर्थ रहे राशन कार्ड धारकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। राशन कार्ड उपभोक्ता अब 31 अक्तूबर तक ई-केवाईसी करवा सकते है। इस संदर्भ में सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
दूसरे चरण में जिले में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी ई-केवाईसी में दर्ज की गई। पहले चरण में 38 प्रतिशत राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवाई थी। अब यह 53 प्रतिशत हो चुकी है। हालांंकि, यह प्रतिशत उम्मीद से काफी कम है। दूसरी तरफ, जनजातीय क्षेत्र पांगी में ई-केवाईसी की स्थिति यथावत है। पहले यहां मात्र एक प्रतिशत ही ई-केवाईसी हुई थी। दूसरे चरण में भी यह प्रतिशत नहीं बढ़ पाई है।
गौरतलब है कि सितंबर के पहले सप्ताह में सरकार ने ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने का प्रयास किया था। सरकार ने आदेश जारी किए थे कि ई-केवाईसी के साथ आधार लिंक न करने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे। अब सरकार ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। एक माह का अतिरिक्त समय ई-केवाईसी के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं को दिया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि सरकार ने इस तिथि को बढ़ा दिया है। अब 31 अक्तूबर तक उपभोक्ता ई-केवाईसी और आधार लिंक करवा सकते है। दूसरे चरण में जिले में ई-केवाईसी 53 प्रतिशत हो चुकी है।
विज्ञापन
--