फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connections of 336 consumers will be disconnected due to non-payment of bills

Chamba News: बिल जमा न करवाने पर 336 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Sat, 19 Oct 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Connections of 336 consumers will be disconnected due to non-payment of bills
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बिजली बोर्ड ने 336 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब इन उपभोक्ताओं को कनेक्शन बहाल करने के लिए 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके बाद ही उनका कनेक्शन बहाल होगा। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं ने साठ दिन का समय बीतने के बाद भी बिल जमा नहीं करवाया है, वे उपभोक्ता अपना बिल जमा करवाएं। चाहे उनके बिल की राशि पचास रुपये तक भी क्यों न हो।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड की ओर से इन 336 उपभोक्ताओं से 5,92,589 रुपये की राशि बिल के रूप में फंसी है। लंबे समय से इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। ऐसे में बोर्ड को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड की ओर से पहले इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए, मगर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया। बहरहाल, अब बोर्ड ने अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। अगर इसके बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन स्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि निकलवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 336 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी किए गए हैं। कहा कि उपभोक्ता बिजली बिल जल्द जमा करवाएं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed