फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress workers roared against the central government

Chamba News: केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 09 Mar 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congress workers roared against the central government
चंबा। केंद्र सरकार की ओर से अदाणी समूह को क्रोनी कैपिटलिज्म के तहत बहुतायत आर्थिक लाभ पंहुचाने के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के निर्देशों के तहत वीरवार को चंबा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संयोजकों ने भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सदर विधायक नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से अदाणी समूह की नेट वर्थ में अद्वितीय बढ़ोतरी हुई है। उसके फलस्वरूप देश भर में गरीबी और बेरोजगारी में भी बहुतायत इजाफा हुआ है। लोगों की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों के आधार पर जीवन यापन पर दुष्प्रभाव पड़ा है। इसका लाभ सिर्फ अदाणी समूह को मिला है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि अदाणी और प्रधानमंत्री की मित्रता को रेड टेपिज्म की संज्ञा दी जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि, आठ वर्षों के समय में अदाणी समूह के पास हर वित्तीय क्षेत्र के अधिकार हैं इन वर्षों में अदाणी समूह ह ने अपने व्यवसाय को इतना बढ़ाया है। कहा कि जितना ब्रिटिश भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी भी नहीं बढ़ा सकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के खुलासे निसंदेह चौकाने वाले हैं। इसकी निष्पक्ष जांच आम जनता के सामने लाना जरूरी है। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता जगदीश हांडा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, सचिव कमल सिंह, सचिव मनोज, विजय कटोच, केवल सिंह, नेक राज उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, किरपा राम, परमिंद्र मैहरा, जितेंद्र मैहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed