फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress protest in Bharmour

Chamba News: भरमौर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Congress protest in Bharmour
पटी सचिवालय तक पैदल मार्च निकालकर उठाई मतदाता अधिकार और चुनावी पारदर्शिता की मांग
विज्ञापन

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकार और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर पैदल मार्च निकाला।
कार्यकर्ताओं ने भरमौर से पटी सचिवालय तक मार्च कर लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
मार्च में जिला कांग्रेस प्रभारी मनमोहन कटोच, बलविंदर सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी वोट चोरी, चंदा चोरी और पेपर चोरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को कमजोर कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और आयोग केंद्र सरकार के प्रभाव में काम कर रहा है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के अनुसार बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं और करीब 13 करोड़ मतदाताओं के मताधिकार पर संकट पैदा हुआ है। सुरजीत शर्मा ने कहा कि मेरा वोट, मेरा अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और प्रक्रिया पारदर्शी होना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दे गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed