फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress leaders paid tribute to the Father of the Nation on Gandhi Jayanti

Chamba News: गांधी जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

Wed, 02 Oct 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Oct 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders paid tribute to the Father of the Nation on Gandhi Jayanti
चंबा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में गांधी जयंती को लेकर कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजली अर
चंबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला मुख्यालय चंबा में कार्यक्रम हुआ। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कई।
विज्ञापन

सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने गांधी और शास्त्री के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता थे। अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारत को अंग्रेजों के शासन की गुलामी से आजाद करवाया। वहीं, उन्होंने शास्त्री को याद करते हुए एक सर्वश्रेष्ठ नेता कहा। कहा कि शास्त्री ने लगभग दो वर्षों तक देश की बागडोर संभाली। उन्होंने भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत के लिए रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के साथ देश में हरित क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया। देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा राजू, परमेश पुरी, शिवांक शर्मा, दीपक कुमार, राज कुमार, संतोष कुमार, कपिल भूषण, सेवादल अध्यक्ष महासू राम, मान सिंह, नरेश राणा, अंजू कुमारी, रजनी शर्मा, पूजा कुमारी, कमल भारद्वाज, विजय कटोच, शिवचरन चंद्रा,राकेश बेदी, किशोर जम्दाग्नी, सुभाष टंडन,ललित भूषण, विजय मैहरा, जितेंद्र मेहरा, अब्दुल गनी, परमजीत मैहरा, शशि मैहरा, उत्तम नरूला, मनोज दिओड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed