फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress is fighting elections with the help of tired candidates: Mahesh

थके हारे प्रत्याशियों के सहारे चुनाव लड़ रही कांग्रेस : महेश

Fri, 03 May 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Congress is fighting elections with the help of tired candidates: Mahesh
चुवाड़ी (चंबा)। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध संसदीय क्षेत्र से सांसद महेश शर्मा ने कहा कि थके-हारे प्रत्याशियों के सहारे कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। बताया कि देश सहित प्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं हैं। पहले रहे प्रत्याशी चुनाव लड़ने से परहेज कर रहे हैं। कहा कि भाजपा विकास के दम पर चुनाव लड़ रही है। चुवाड़ी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को जमकर घेरा। चंबा-कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश में विकास की धारा बह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार देश के विकास के बजाय खुद के घर भरने में लगी रही। सम्मेलन में पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल, विधायक पवन काजल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed