{"_id":"6707fcbe914ab6b6d30b8a85","slug":"conductors-will-cut-tickets-online-from-machines-on-all-routes-of-the-district-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134836-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले के सभी रूटों पर मशीनों से टिकट ऑनलाइन कटेंगे कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले के सभी रूटों पर मशीनों से टिकट ऑनलाइन कटेंगे कंडक्टर
Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सभी रूटों पर दौड़ने वाली एचआरटीसी बसों में अब मशीन के जरिये ही ऑनलाइन टिकट कटेंगे। निगम कार्यालय में 100 और मशीनें पहुंच गई हैं। इससे पहले 65 मशीनों का आवंटन हो चुका है। जिले भर में करीब 160 रूटों पर निगम की बसें दौड़ रही हैं। अब सभी रूटों पर परिचालक ऑनलाइन टिकट काटेंगे।
जानकारी के अनुसार इससे पहले जिला चंबा को 65 मशीनें मिली थीं। नई व्यवस्था के तहत इनका आवंटन कर दिया गया। अब नई मशीनें पहुंच चुकी हैं। अधिकतर मशीनें परिचालकों को सौंप दी गई हैं। शेष मशीनों का भी आवंटन कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में लंबी दूरी और लोकल रूटों पर निगम की करीब 170 बसें चलती हैं। यहां निगम की ओर से परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कहीं सिग्नल न होने की सूरत में ऑफलाइन भुगतान भी यात्री कर सकेंगे। निगम की ओर से यात्रियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।
उधर, आरएम शुगल सिंह ने कहा कि एक सौ और मशीनें पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इनका आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के परिचालक अब मशीनों से टिकट काट रहे हैं।
विज्ञापन
--