फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Compost made from waste vegetables in Khajjiar

खज्जियार में गली-सड़ी सब्जियों से बन रही खाद

Sat, 13 Mar 2021 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Compost made from waste vegetables in Khajjiar
खज्जियार में वेस्ट खाद्य सामग्री से खाद तैयार करते कर्मचारी। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में वेस्ट सामग्री यानी गली-सड़ी सब्जियां, खराब खाना और गले-सड़े कचरे से खाद बनाने का कार्य शुरू हो गया है। अब तक करीब पचास किलोग्राम खाद तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

साथ ही खज्जियार से निकलने वाली वेस्ट सामग्री से करीब 26 किलोग्राम पॉलिथीन अलग कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है, जिससे इस पॉलिथीन का इस्तेमाल तारकोल बिछाने में किया जा सके। वहीं, दूसरी तरफ खज्जियार को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। आगामी पर्यटन सीजन को लेकर खज्जियार को गंदगी मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वेस्ट सामग्री से तैयार हो रही खाद के अभी दाम निर्धारित नहीं किए गए हैं। जबकि, वन विभाग ने इस खाद को अपनी नर्सरियों तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि आगामी ईको टूरिज्म की बैठक में खाद के दाम तय किए जाएंगे। किसानों को सस्ते दामों पर खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि ईको टूरिज्म सोसायटी की ओर से खज्जियार को संपूर्ण स्वच्छ बनाने की कवायद छेड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खज्जियार स्थित होटल और ढाबों से निकलने वाली वेस्ट सामग्री से खाद तैयार की जा रही है। इससे जहां खज्जियार में जहां सफाई व्यवस्था बेहतर हो गई वहीं, दूसरी तरफ वेस्ट सामग्री खेतों और नर्सरियों की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ाएगी। खाद तैयार करने का काम वन रक्षक रज्जत डोगरा और विपिन कुमार की अगुवाई में हो रहा है। वन्य प्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अब तक पचास किलोग्राम तक खाद तैयार कर ली गई है। कहा कि जल्द इसके दाम निर्धारित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed