फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Complaint of Chamba station in-charge to CM

चंबा थाना प्रभारी की सीएम से की शिकायत

Mon, 01 Aug 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Complaint of Chamba station in-charge to CM
चंबा। चंबा थाना के प्रभारी शकीनी कपूर पर शराब ठेके के मालिक ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पुलिस अधीक्षक चंबा से लिखित में शिकायत भी की है। ठेका मालिक सुरिंद्र पाल ढल्ल ने बताया कि रविवार रात को शहर में उनके लाइसेंसशुदा शराब के ठेके पर जाकर थाना प्रभारी ने सेल्समैन के साथ दुर्व्यवहार किया। जब सेल्समैन ने उन्हें दुकान में शराब बेचने के समय को लेकर उन्हें लाइसेंस दिखाया तो उसे थाना प्रभारी ने तोड़मरोड़ कर किनारे फेंक दिया। इसके अलावा उन्होंने वहां रखी बियर की बोतल को टेबल पर जोर से पटककर तोड़ दिया।
विज्ञापन

ऐसा करने से जब उन्हें वहां कार्यरत सेल्समैन करनैल सिंह और सुभाष कुमार ने रोका तो इसको लेकर थाना प्रभारी और आगबबूला हो गए। उन्होंने एक बोतल को उठाकर सेल्समैन को मार दी, जिससे वह चोटिल होेने से बाल-बाल बचा। ठेके के मालिक ने कहा कि उनकी दुकान का लाइसेंस बना है। इसके अनुसार वह रात 8:00 से लेकर सुबह 1:00 बजे तक शराब बेच सकते हैं। 12:45 एक बजे थाना प्रभारी ने जबरन दुकान बंद करवाने का प्रयास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि कानून का गलत प्रयोग करने को लेकर थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि उनके ऊपर लगाए आरोप निराधार हैं। आधी रात उन्होंने ठेका बंद करने के लिए इसलिए कहा था कि क्योंकि उसे बंद करने का समय पूरा हो चुका था। इसके अलावा उन्होंने सेल्समैन के साथ कोई मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि उनके पास शिकायत पहुंची है। पुलिस अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed