{"_id":"69ada5616c0a5a14cd02038c","slug":"complaint-lodged-for-kidnapping-of-minor-sister-chamba-news-c-88-1-ssml1006-176745-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नाबालिग बहन के अपहरण की दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नाबालिग बहन के अपहरण की दर्ज करवाई शिकायत
Sun, 08 Mar 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी और नाबालिग की तलाश को लेकर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अपनी नाबालिग बहन के अपहरण की शिकायत भाई ने महिला थाना में दर्ज करवाई है। इसमें उसने पुलिस को बताया कि सलीम निवासी पटनाली उसकी बहन का जबरन अपहरण कर ले गया है।
वह सभी जगह उनकी तलाश कर चुके हैं लेकिन उन्हें अपनी बहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके चलते उन्हें पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी बहन को सुरक्षित उन्हें लौटाया जाए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग की तलाश करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल लोकेशन से भी उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी और नाबालिग को ढूंढ निकाला जाएगा। संवाद