{"_id":"66366a3c689456d759059852","slug":"company-should-give-job-to-the-family-of-laborer-who-died-in-power-project-work-sudesh-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124079-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर प्रोजेक्ट कार्य में मरे मजदूर के परिवार को नौकरी दे कंपनी : सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर प्रोजेक्ट कार्य में मरे मजदूर के परिवार को नौकरी दे कंपनी : सुदेश
Sat, 04 May 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। चांजू में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में पत्थर गिरने से मरने वाले कामगार के परिवार के सदस्य को कंपनी नौकरी पर रखे, जिससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता रहे।
मृतक अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता युवक था। कंपनी मृतक और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा भी जल्द प्रदान करे। यह बात सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि पावर प्रोजेक्टों में इस प्रकार के हादसे अकसर कंपनी की लापरवाही के कारण होते हैं। कंपनी की तरफ से मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध नहीं किए जाते हैं। इसके परिणाम स्वरूप इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं। उन्होंने चांजू में पावर प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी से मांग की है कि वहां मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध करे। अन्यथा सीटू को मजबूर होकर कंपनी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मामले में यदि कंपनी की लापरवाही रही है। तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
--